नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बीघापुर की रहने वाली शिखा पटेल अपनी पढ़ाई और उपलब्धियों को लेकर इस वक्त खूब चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने 19 साल की उम्र में प्रवर्तन निदेशालय (ED) में अधिकारी बनने के साथ विभागीय ट्रेनिंग में भी पहली रैंक हासिल की। उनके प्रदर्शन के लिए ED के निदेशक राहुल नवीन ने उन्हें सम्मानित किया। ऐसे में इनकी स्टोरी इस वक्त खूब चर्चा में हैं। पढ़ाई-लिखाई में ये अव्वल थीं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।यूपी बोर्ड में हासिल किए 95.33 प्रतिशत अंक शिखा पटेल पढ़ाई में शुरू से ही अच्छी रही हैं। उन्होंने यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 95.33 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उन्हें 600 में से 572 अंक मिले थे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, शिखा ने पूरे उत्तर प्रदेश ...