प्रयागराज, नवम्बर 12 -- यूपी बोर्ड मुख्यालय और पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों को जल्द 282 कनिष्ठ सहायक मिलेंगे। बोर्ड में कनिष्ठ सहायक के पदों पर ही सीधी भर्ती होती है। इसके लिए 415 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 105 पदों का विज्ञापन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी कर दिया है। इसके अलावा बोर्ड की ओर से 177 और रिक्त पदों की सूचना भेजी है जिस पर जल्द भर्ती शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले 2019 में 222 कनिष्ठ सहायकों की भर्ती हुई थी। वहीं 2007-08 में एससी, एसटी और विमुक्त जनजाति के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विशेष चयन हुआ था। संशोधित करनी होगी भर्ती नियमावली बोर्ड में कनिष्ठ लिपिक की सीधी भर्ती सिर्फ 50 प्रतिशत पदों पर ही होती है। शेष 50 फीसदी पदों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति से भरने का प्रावधान है। अब चूंकि चतुर्थ श्रेणी कर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.