नई दिल्ली, मई 15 -- अब खेल के मैदान में यूपी और देश का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में भी उसका फायदा मिल सकता है। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को बोनस अंक देने की तैयारी शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने या पदक जीतने वाले छात्रों को 5 से लेकर 20 अंक तक अतिरिक्त दिए जाएंगे। यूपी बोर्ड ने इसके लिए नियमों में बदलाव का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही यह व्यवस्था लागू हो सकती है। माना जा रहा है कि इससे पढ़ाई के साथ खेलों में आगे बढ़ने वाले लाखों छात्रों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।किस स्तर पर कितने अंक मिलेंगे प्रस्ताव के मुताबिक राज्य स्तर की प्रतियोगिता में पहला, दूसरा या तीसरा स्थान हासिल क...