नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस वक्त खूब चर्चे में हैं। दिल्ली में सीजेपी और विपक्षी दल समेत कई लोग उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। उन्होंने 19 फरवरी, 2025 को भारत के 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में पदभार संभाला था। यहां तक की उनकी जर्नी कमाल की रही है। उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में टॉप करने से लेकर आईआईटी कानपुर और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई तक, ज्ञानेश कुमार का शैक्षणिक सफर काफी खास रहा है। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार ने प्रशासनिक सेवा में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। केरल कैडर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले ज्ञानेश कुमार ने केंद्र सरकार में भी कई अहम पदों पर काम किया।यूपी बोर्ड में किया टॉप ज्ञानेश कुमार का जन्म 1964 में...