गाज़ियाबाद, मार्च 15 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब मूल्यांकन की तैयारी तेज हो गई है। 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। इसके लिए मूल्यांकन केंद्रों पर सोमवार को कॉपियां भेजी जाएंगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मार्च को संपन्न हो गईं। अब जिला माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी तेज कर दी है। मूल्यांकन कार्य के लिए हापुड़ रोड स्थित सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज और जीटी रोड स्थित शंभू दयाल इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू होगा। दोनों केंद्रों पर दोनों कक्षाओं की लगभग साढ़े तीन लाख कॉपियां चेक की जाएंगी।जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को दोनों केंद्रों पर उत्तर पुस...