हापुड़, मार्च 15 -- जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मूल्यांकन में कापियों की रैंडम चेकिंग के लिए 62 अंकेक्षक बनाये गए हैं। मूल्यांकन एसएसवी इंटर कॉलेज में 18 मार्च से शुरू होगा। सीसीटीवी कैमरे की जद में मूल्यांकन कार्य कराया जायेगा। जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।जिला हापुड़ में मूल्यांकन के लिए एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़ को केंद्र बनाया गया है। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होना है। मूल्यांकन को लेकर वर्तमान में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की एक लाख 70 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य होना है। मूल्यांकन में इस बार अंकेक्षकों की ड्यूटी बोर्ड ने लगाई है। 62 अंकेक्षक बनाये गए हैं। ये सभी मूल्यांकन के बाद कापियों की रैंडम चेकिंग करेंगे।...