मथुरा, जुलाई 4 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 में हाईस्कूल व इंटर मीडिएट आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण को कमर कस ली है। मथुरा सहित प्रदेश के समस्त जनपदों के डीआईओएस से जनपद के समस्त विद्यालयों सभी सूचनाएं ऑन लाइन अप लोड कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के इंटरमीडिएट कालेजों के सभी प्रधानाचार्यां को 20 जुलाई तक विद्यालयों की सूचनाएं अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने निर्देश दिए हैं। विद्यालय की अवस्थापना सम्बंधी भौतिक संसाधनों और आधारभूत सूचनाओं को परिषद की वेबसाइट 20 जुलाई, 2026 तक अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को, सख्...