बरेली, अगस्त 20 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी में आंशिक संशोधन किया गया है। नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अब 24 अगस्त से 29 अक्टूबर 2026 तक पूरी होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को तय समयसीमा में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं। ‎क्षेत्रीय सचिव रेखा दिवाकर ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार विद्यालय 24 अगस्त को आधारभूत सूचनाएं अपलोड करेंगे। विद्यालयों के भौतिक सत्यापन की अंतिम तिथि तीन सितंबर और सत्यापित आख्या वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षा के लिए अब 29 अक्तूबर तक बनेंग...