हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। जनपद में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। विभिन्न विषयों में कुल 713 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सचल दलों ने केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया, जबकि मॉनिटरिंग सेल द्वारा भी गतिविधियों पर नजर रखी गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल संस्कृत विषय में 1247 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1180 ने परीक्षा दी, जबकि 67 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट कृषि अभियंत्रण विषय में 428 में से 386 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 42 अनुपस्थित रहे। कृषि पशुपालन विषय में 382 के सापेक्ष 375 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 7 ने परीक्षा नहीं दी। द्वितीय पाली में हाईस्कूल संगीत विषय में 42 में से 40 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 2 अनुपस्थित पाए गए। इंटरमीडिएट चित्र आलेखन विषय में 6967 में से 6376 परीक्षार्थ...