जौनपुर, मार्च 11 -- जौनपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार को जिले में पहली पाली में 206 परीक्षा केंद्रों तथा दूसरी पाली में 167 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच हुई। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 3962 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। प्रशासन की सतर्कता के कारण कहीं से नकल या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। प्रथम पाली में हाईस्कूल के चित्रकला विषय की परीक्षा हुई। इसमें 61,724 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 58,251 ने परीक्षा दी, जबकि 3,473 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट के कृषि गणित और कृषि रसायन विषय में 876 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 831 उपस्थित और 45 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के गृह विज्ञान और व्यवसाय अध्ययन विषय की परीक्षा आयोजित हुई। गृह विज्ञान में 7,989 पंजीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.