सोनभद्र, मार्च 11 -- सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के तहत बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। जनपद के 38 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल में संगीत गायन विषय की परीक्षा में कुल 109 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 108 उपस्थित रहे जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट में वाणिज्य विषय की परीक्षा में 615 परीक्षार्थियों में से 599 उपस्थित रहे और 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.