कन्नौज, फरवरी 25 -- कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा का एक सप्ताह से अधिक समय हो चुका है। जिले में परीक्षार्थियों की सुविधा मुताबिक करीब 96 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर नकल रोकने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने छह उडऩदस्ता, तीन जोनल मजिस्ट्रेट समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रुप में तैनाती की है। हलांकि सख्ती के चलते परीक्षार्थी नकल से किनारा कर लिए हैं। उडऩदस्ता टीमों, जोनल मजिस्ट्रेट को अभी तक कोई नकलची नहीं मिला है। यूपी बोर्ड परीक्षा में 96 केंद्रों की सतत निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रुम बनाया गया है, जहां से परीक्षा के दौरान सतत निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रुम में करीब एक दर्जन से अधिक शिक्षक, कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। कंट्रोल रुम में परीक्...