जौनपुर, फरवरी 14 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए बहुस्तरीय निगरानी व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने 206 परीक्षा केंद्रों को छह जोन और 22 सेक्टरों में बांटते हुए कुल 6167 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की है। अब इन निरीक्षकों को क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र जारी किए गए हैं, जिससे फर्जी ड्यूटी और अनधिकृत प्रवेश पर पूरी तरह रोक लग सके। इस वर्ष 10वीं और 12वीं में कुल 154122 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल में 77042 और इंटरमिडिएट में 77080 परीक्षार्थी शामिल होने हैं। डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, परिचय पत्र परिषद के पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा इन्हें डाउनलोड कर हस्ताक्षर और मुहर के बाद संबंधित शिक्षकों को वितरित किया जाएगा। बिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.