अंबेडकर नगर, अप्रैल 28 -- अम्बेडकरनगर। एसएन इण्टर कालेज इन्दईपुर में विद्यालय के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को सोमवार को सम्मानित किया गया। इण्टरमीडिएट में रहमतुननिशा ने 87.8% प्रथम स्थान, कृष्ण कुमार गुप्ता ने 86.2% द्वितीय स्थान एवं शिवम मौर्या ने 85% तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल में राजीव मौर्य ने 89% प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चांदनी ने 86.8% प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा खुशी गुप्ता ने 84.8% प्राप्त कर कॉलेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावी छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक अब्दुस्सलाम और प्रधानाचार्य मेवालाल त्यागी ने माला व मिठाई खिलाकर पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...