जौनपुर, मार्च 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कल एवं इंटर मीडिएट की परीक्षा में एक केंद्र पर नकल कराए जाने की शिकायत हुई है। ई-मेल के जरिए की गई इस शिकायत को माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर जांच का निर्देश दिया है। कहा है कि संबंधित केंद्र के सीसीटीवी कैमरा, रिकार्डिंग और अभिलेखों का परीक्षण और जांच कर लें। शिकायत की सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया है। राम अवध सिंह इंटर कॉलेज विझवट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां कुछ स्कूलों का सेंटर भी गया है। इसी में से एक स्कूल अमरनाथ द्विवेदी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार दुबे ने 27 फरवरी को परिषद के सचिव को ई-मेल भेजकर शिकायत किया। आरोप से जुड़ा एक वीडियो भी सोश...