हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 19 -- यूपी के सिद्धार्थनगर में चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौंदा नानकार के गायत्री पब्लिक स्कूल स्थित यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर बुधवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने पहुंचे छात्र की केंद्र के गेट पर पहुंचते ही तबीयत बिगड़ गयी। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम बभनी, पोस्ट उदयराज निवासी रवि यादव (17) पुत्र राधेश्याम यादव 12वीं का छात्र था। बुधवार को गायत्री पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली में वह हिंदी की परीक्षा देने पहुंचा था। रवि जैसे ही मुख्य गेट पर पहुंचा, उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहां ...