संतकबीरनगर, फरवरी 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए मेंहदावल क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर इन दिनों तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बोर्ड द्वारा जारी किए गए मानक को पूरा कराने के लिए केन्द्राध्यक्ष लगे हुए हैं। विभाग द्वारा भी तैयारियों की मानीटरिंग की जा रही है। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संचालित कराने को लेकर लिए शासन व प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया हुआ है। परीक्षा को लेकर अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक के साथ ही कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा केन्द्रों के लाइव रन की व्यवस्था कराई जा रही है। केन्द्र पर सभी कमरों में वायस रिकार्डर के साथ डबल सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। साथ ही कक्षवार कैमरों का ब्यौरा देने तथा डीवीआर को आन-लाइन रखने का...