बरेली, सितम्बर 28 -- बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए संशोधित समय-सारणी जारी कर दी गई है। अपर सचिव प्रशासन सत्येंद्र कुमार सिंह के मुताबिक परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की यह ऑनलाइन प्रक्रिया अब 12 अक्तूबर 2026 से शुरू होकर 27 नवंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। संशोधित शेड्यूल के तहत विद्यालयों के भौतिक सत्यापन और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...