मथुरा, मार्च 9 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की सोमवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उर्दू और द्वितीय पाली में इंटर मनोविज्ञान और शिक्षाशास्त्र की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में हुई परीक्षा में कुल 579 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए उपस्थित हुए। जबकि 33 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट दोनों की उर्दू विषय की परीक्षा 17 केंद्रों पर कराई गई। जिसमें हाईस्कूल में 18 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसके सापेक्ष 16 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए और 2 अनुपस्थित रहे । इसी प्रकार इंटरमीडिएट उर्दू की परीक्षा के लिए 9 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे , इसके सापेक्ष 8 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए और एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। डीआईओएस ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.