औरैया, फरवरी 16 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों व अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग से 971 शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए मांग पत्र भेजा है। इससे बेसिक स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार जिले में पहले से ही बेसिक शिक्षा विभाग के सैकड़ों शिक्षक एसआईआर यानी बीएलओ संबंधी कार्यों में लगे हुए हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक आठ सौ से अधिक शिक्षक मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य कर रहे हैं। अब बोर्ड परीक्षा में 971 शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने की तैयारी है। ऐसे में ...