जौनपुर, अप्रैल 23 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का रिजल्ट परीक्षा पूरी होने के 42 दिन बाद गुरुवार को घोषित किया जाएगा। इस बार हाईस्कूल में कुल 71 हजार 902 परीक्षार्थी शामिल हुए है। इसमें 35 हजार 247 बालक और 36 हजार 655 बालिकाएं हैं। इसी तरह 12वीं में कुल 59 हजार 537 शामिल हुए। इसमें 28 हजार 261 बालक और 31 हजार 266 बालिकाएं रहीं। इस तरह से कुल एक लाख 31 हजार 441 परीक्षार्थी शामिल हुए। पिछले साल हाईस्कूल पास प्रतिशत 85.27 प्रतिशत और इंटरमीडिएट पास प्रतिशत 77.46 रहा। बोर्ड रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह है तो वहीं अभिभावकों और स्कूल प्रशासन में भी टॉप रैंक की उम्मीदें बनी हुई हैं। यह भी पढ़ें- UP Board 10th 12th Result 2026: सबसे पहले यहां मिलेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026,...