मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विभाग ने कमर कस ली है। बुधवार को मेरठ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस कार्यालय स्थित बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही लाला जगदीश प्रसाद सस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज की बोर्ड परीक्षा जिला में 72 केंद्रों पर चल रही है। इसी कड़ी में बुधवार को निरीक्षण करने संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन जिले में पहुंचे। उन्होंने कंट्रोल रूम में लगे मॉनीटर और सर्वर रूम की गहनता से जांच की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात तकनीकी टीम से केंद्रों की लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में पूछताछ की और निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान एक भी...