वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 की शुरुआत बुधवार को जिले के 117 केंद्रों पर शुरू हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा हुई। कुल पंजीकृत 46300 छात्र छात्राओं में 44119 ने परीक्षा दी जबकि 2181 गैरहाजिर रहे। पहली पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सुबह 8.30 से शुरू होने वाली परीक्षा से 15 मिनट पहले केंद्रों पर पेपर के लिफाफे खोले गए। डीआईओएस भोलेन्द्र प्रताप सिंह सहित आला अधिकारी सुबह से ही केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। जोन और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ उडाका भी अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहे। केंद्रों पर परीक्षार्थियों का स्वागत भी किया गया। हरिश्चंद्र बालिका विद्यालय में शिक्षिकाओं ने तिलक लगाकर और फूल बरसा कर छात्राओं का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.