मिर्जापुर, फरवरी 18 -- मिर्जापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार को पहले दिन हिन्दी विषय की परीक्षा से शुभारंभ होगा। जिले के 115 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 71902 छात्र-छात्राएं परीक्षा में पंजीकृत हैं। नकलविहीन एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के लिए पूरे 115 परीक्षा केंद्रों को आठ जोन एवं 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है। 115 परीक्षा केंद्रों में सात राजकीय, 48 अशासकीय एवं 60 वित्तविहीन विद्यालयों के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट और बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को तैनाती की गई है। बुधवार शाम को सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों ने अपने-अपने केंद्रों पर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.