बलिया, फरवरी 10 -- बलिया, संवाददाता। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद(यूपी बोर्ड) द्वारा जिले को संवेदनशील जनपदों में शामिल किया गया है। इसके अलावे करीब एक दर्जन परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। यह वह सेंटर हैं जहां पर अब तक नकल माफिया सक्रिय रहे हैं। उक्त परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर रहेगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरु होगा जो 12 मार्च तक चलेगा। इसके लिए जनपद में कुल 132 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें राजकीय, वित्तपोषित एवं वित्तविहिन विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिविनि कार्यालय की ओर से तैयारी की जा रही है। डीआईओएस कार्यालय में परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित की जा रही है। उसमें कम्प्यूटर व अन्य उपकरण लगाये जा...