अमरोहा, मार्च 13 -- अमरोहा, संवाददाता। यूपी बोर्ड 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार को संपन्न हो गई हैं। अब मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर एक अप्रैल तक चलेगा। जिले में चार केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य चलेगा। कॉपियों की जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जाएगा। प्रतिदिन परीक्षकों को 50 से अधिक कॉपियां जांचने की अनुमति नहीं होगी। मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य की गई है। मूल्यांकन के बाद परीक्षा परिणाम 20 से 30 अप्रैल के बीच आने की संभावना है।यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हुई थीं। जिले में 68 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। परीक्षाएं गुरुवार को संपन्न हो गईं। जिले में 50 हजा...