बागपत, फरवरी 3 -- बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने के लिए तैयारियां चल रही है। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सबसे बड़ी संख्या में कक्ष निरीक्षकों की जरूरत पड़ेगी, जिसकी सूची तैयार की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद से जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित कर दिए गए है। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। परीक्षा के लिए जहां जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए जाएंगे। वहीं बड़ी संख्या में कक्ष निरीक्षकों को भी नियुक्त किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 37 केंद्रों पर लगभग 1500 सौ कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा रिजर्व में भी शिक्षकों को रखा जाएगा। ताकि जरूरत पड़ने पर रिजर्व से शिक्षकों को जरूरत...