बागपत, अक्टूबर 30 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती प्रसाद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों का डेटा अपलोड करने के निर्देश जारी किए हैं। शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और गैर-शिक्षण (शिक्षणेत्तर) कर्मचारियों का ऑनलाइन विवरण 15 नवंबर तक पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। यदि पोर्टल पर कोई गलत जानकारी या त्रुटि पाई जाती है, तो उसके लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों को 15 नवंबर तक शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का डेटा पोर्टल पर अपलोड या अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। सचिव भगवती सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर निर्धारित समय में शत-प्रतिशत विद्यालयों का डेटा अपडेट कराने को...