बागपत, जनवरी 23 -- बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले नकल माफिया के साथ ही परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने पर दोषियों के खिलाफ एनएसए और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड सचिव ने इस संबंध में डीआईओएस को निर्देश जारी कर दिए है। 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा की तैयारियों में विभागीय अफसर जुटे हैं। परीक्षा से पहले सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए भी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। कंट्रोल रूम को मिलने वाली किसी भी सूचना पर तत्काल जांच कर एक्शन लिया जाएगा। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा की तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाएगा। गड़बड़ी करने वालों के साथ सख्ती से निपट...