औरैया, फरवरी 14 -- औरैया, संवाददाता। जिले में 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन ने हाईटेक निगरानी की व्यवस्था की है, लेकिन कमजोर इंटरनेट नेटवर्क पूरी तैयारी पर भारी पड़ सकता है। खासकर ग्रामीण इलाकों में बने परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग बाधित होने की आशंका से शिक्षा विभाग चिंतित है। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शासन के निर्देश पर प्रत्येक परीक्षा कक्ष को वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा गया है। केंद्रों पर राउटर व डीवीआर के माध्यम से गतिविधियों की लाइव मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय ककोर स्थित कंट्रोल रूम से की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम के सिस्टम को ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़कर तकनीकी व्यवस्थाएं मजबूत कर दी गई हैं। हालांकि तैयारियों की समीक्षा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.