मऊ, मार्च 1 -- मऊ, संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के कई केंद्र व्यवस्थापक बोर्ड के प्रारुप पर सूचना भेजने में लापरवाही बरतने का मामला प्रकाश में आया है। संंयुक्त निदेशक आजमगढ़ मंडल ने नौ केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की तरफ से समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को दोनों पालियों के विषयों की परीक्षा को पेनड्राइव में वायस रिकार्डर, सीसीटीवी कैमरे की फोटो, उत्तरपुस्तिकाओं और मिसिंग उत्तरपुस्तिकाओं का विवरण बोर्ड के प्रारुप में देने का निर्देश दिया गया है। लेकिन जिले के कई केंद्र व्यवस्थापकों की तरफ से नियम का अनुपालन न करने पर संयुक्त...