नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए यूपी बोर्ड ने ऑनलाइन माध्यम से 7526 केंद्र बनाए हैं। इनमें 862 राजकीय, 3276 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 3388 वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं। पिछले साल की तुलना में बोर्ड से निर्धारित परीक्षा केंद्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। 2026 की परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड ने ऑनलाइन माध्यम से 7448, 2025 में 7657 और 2024 में 7864 केंद्र बनाए थे। हालांकि आपत्तियां निस्तारण के बाद जनपदीय समिति से अनुमोदित सूची में केंद्रों की संख्या पिछले सालों की तरह बढ़ना तय है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार तहसील स्तरीय समिति से प्रमाणित विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर चयनित परीक्षा केन्द्रों (छात्र आवंटन सहित) की सूची सार्वजनिक करते हुए डीएम की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केन्द्र निर्ध...