बलिया, अप्रैल 28 -- भीमपुरा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा में जिले की टॉपर चांदनी चौहान के घर मंगलवार की दोपहर बेल्थरारोड एसडीएम शरद चौधरी और पूर्व विधायक गोरख पासवान पहुंचे। एसडीएम ने चांदनी को डायरी, पेन और साल देकर कर सम्मानित किया। वहीं पूर्व विधायक गोरख पासवान ने साइकिल प्रदान किया। एसडीएम ने चांदनी से परीक्षा में प्राप्त अंक को लेकर जानकारी लिए और भविष्य की पढाई को लेकर भी शुभकामनाएं दी। बता दें कि क्षेत्र के करौंदी निवासी मनोज कुमार चौहान की पुत्री चांदनी चौहान ने हाईस्कूल परीक्षा में 95.33 अंक लाकर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त की है। चांदनी चौहान आर्य भठ्ठ झकड़ी हायर सेकंडरी स्कूल कसेसर कसौंदर की छात्रा है। चांदनी ने बताया कि वह रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई करती है। वह सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर आईएस बनना चाहती है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.