मथुरा, अगस्त 31 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण तथा कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया के मध्य विद्यार्थियों के लिए वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी यानी अपार आईडी बनवाने की अपील की गई है। यह अपार आईडी 12 अंकों की एक स्थायी डिजिटल पहचान है, जो विद्यार्थी की स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक के क्रेडिट और रिपोर्ट कार्ड को एक स्थान पर सुरक्षित रखेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने परिषद सभी विद्यालय प्रधानाचार्यों, शिक्षकों व अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की अपार आईडी बनवाकर इसे अग्रिम पंजीकरण व परीक्षा फॉर्म में अवश्य दर्ज कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...