यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, बढ़ाया हौसला
इटावा औरैया, मई 3 -- जसवंतनगर। ग्राम पंचायत चांदनपुर के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 25 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह अजनौरा गाँव मोड़ पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सोनू यादव ने विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों का मनोबल बढ़ाते हैं और यही बच्चे आगे चलकर समाज का नाम रोशन करते हैं। साथ ही मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से बचने की सलाह दी। आयोजक उदयवीर सिंह ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश संबंधी समस्या होने पर हरसंभव मदद की जाएगी। बाल संरक्षण विशेषज्ञ प्रेम कुमार शाक्य ने बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह यादव व बृजेश यादव ने किया। इस मौके पर बालकराम यादव, राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.