यूपी बोर्ड के मेधावियों को विधायक और डीएम ने किया सम्मानित
बागपत, जून 1 -- बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के 23 मेधावी छात्र-छात्राओं को कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। छपरौली विधायक अजय कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा और डीएम अस्मिता लाल ने मेधावियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले मेधावियों में इंटरमीडिएट के 13 और हाईस्कूल के 10 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व 21 हजार का चेक दिया गया। छपरौली विधायक अजय कुमार ने कहा कि शिक्षा समाज में सम्मान दिलाती है, आत्मविश्वास बढ़ाती है और व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि जिस भी कार्य को करें, उसे ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ करें। यह भी पढ़ें- छात्रों की सफलता अंकों तक सीमित नहीं होती : डीएम परिश्रम कठिन अवश्य हो सकता है, लेकिन सफलता का वास्तविक मार्ग मेहनत से ही नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.