प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर यूट्यूब पर भ्रामक खबर और वीडियो वायरल करने के आरोप में चार यूट्यूबर के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इनके चैनलों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र लीक होने का दावा कर अफवाह फैलाई गई। इससे परीक्षार्थियों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यूट्यूब चैनलों के संचालकों की पहचान कर उन्हें ट्रेस करने में जुटी है। तहरीर में कहा गया है कि कुछ यूट्यूब चैनलों ने बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की भ्रामक खबर और वीडियो प्रसारित किए। इससे न केवल परीक्षार्थियों व अभिभावकों में दहशत और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.