नोएडा, सितम्बर 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां की जा रही है। 30 सितंबर के बाद से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। वहीं, कक्षा 9 से 11वीं तक के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के कारण केंद्र के निरीक्षण की तिथि बढ़ाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि 30 सितंबर तक 9 और 11वीं के छात्रों का पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि है। इसके बाद एक से चार अक्तूबर तक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को यह सूची ऑनलाइन अपलोड करनी होगी, जिसके विवरण की जांच होगी। विद्यार्थियों का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर और फोटो आदि का मिलान किया जाएगा। इसके बाद पंजीकृत विद्यार्थियों की नियमावली की प्रति 15 अक्टूबर तक डीआईओएस ऑफिस में जमा करी जाएगी। ऐसे में अक्टूबर में परीक्षा केंद्र निर्धारण क...