बदायूं, मई 4 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए कमर कस ली है। यदि जिले का कोई भी छात्र अपने नंबरों या रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है, तो वह बरेली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बनाए गए ग्रीवांस सेल यानि शिकायत प्रकोष्ठ में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। डीआईओएस लाल जी यादव ने बताया कि परीक्षार्थियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए छात्र-छात्राएं अपने ऑनलाइन अंकपत्र की प्रति और आवश्यक दस्तावेज, प्रधानाचार्य की आख्या सहित, क्षेत्रीय कार्यालय के ईमेल robareilly@gmail.com पर संलग्न कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर ही शिकायतें स्वीकार की जाएंगी। यह सुविधा 29 मई तक उपलब्ध रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...