लखनऊ, मई 11 -- गोसाईगंज के रामपाल त्रिवेदी इण्टर कॉलेज में रविवार को यूपी बोर्ड में कक्षा नौ से 12 वीं के छात्रों के लिये एनसीईआरटी की किताबों का स्टॉल लगाया गया। ब्लॉक के करीब दर्जन भर स्कूलों के विद्यार्थियों ने सस्ती किताबें खरीदी। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि उप्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अधिकृत एनसीईआरटी की सस्ती किताबें मुहैया कराने के लिये ये स्टाल लगाए जा रहे हैं। ताकि बच्चे घर के नजदीक किताबें खरीद सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...