वाराणसी, जुलाई 6 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 में मेरिट आधारित प्रवेश के लिए यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट करने वाले छात्रों को छह प्रतिशत अतिरिक्त अंक मिलेंगे। इन अंकों के आधार पर छात्रों की मेरिट तय की जाएगी। प्रवेश मेरिट में अंकों की स्केलिंग के लिए गठित कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि समिति ने इंटरमीडिएट और समकक्ष परीक्षा के विभिन्न बोर्डों की तुलनात्मक समीक्षा और अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों का सांख्यिकीय विश्लेषण किया। सीबीएसई और अन्य राज्य के बोर्ड (उ.प्र. एवं बिहार राज्य बोर्ड को छोड़कर) के अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट (10 2) के प्राप्तांक में दो प्रतिशत अंकों की बढोतरी तय की गई। बढोतरी के बाद का प्राप्तांक अभ्यर्थी का स्केल्ड प्राप्तांक कहा जाएगा। ब...