अयोध्या, फरवरी 16 -- अयोध्या। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं जनपद में 115 केन्द्रों पर 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जनपद में कुल 79206 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा के लिए संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में पंजीकृत हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.पवन कुमार तिवारी ने बताया कि सभी 115 केन्द्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिये गए हैं। वहीं प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गए हैं। इसके अलावा 3000 से अधिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगायी गयी है। सभी केन्द्रों पर अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापकों की तैनाती हुई है। साथ ही जनपद स्तर पर छह सचल दलों का गठन किया गया है। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.