अयोध्या, फरवरी 17 -- अयोध्या, संवाददाता। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं जनपद में 115 केन्द्रों पर बुधवार से शुरू हो रही हैं। जनपद में कुल 79206 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा के लिए संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में पंजीकृत हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.पवन कुमार तिवारी ने बताया कि सभी 115 केन्द्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिये गए हैं। 11 संवेदनशील और पांच अति संवेदनशील केन्द्रों को चिन्हित कर प्रशासन की ओर से वहां सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गयी है। नकल पर नियंत्रण के लिए जिले में छह सचल दल बनाये गये हैं। जीआईसी अयोध्या मानीटरिंग सेल सक्रिय है। यहां प्रभारी नियुक्त हैं। मानीटरिंग सेल में सभी 115 केन्द्रों पर सीधी नजर रखी जा रही है। सभी केन्...