सहारनपुर, अप्रैल 27 -- देवबंद। पब्लिक गल्र्स इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। ईदगाह रोड स्थित पुरस्कृत पब्लिक गल्र्स इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड में हाईस्कूल की छात्राओं में अशफिया, लाइबा फाईजा, जवेरिया एवं इंटरमीडिएट में हुमेरा, सालीहा, जिकरा, तुबा, युसरा और सानिया व नसरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गय। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सय्यद वजाहत शाह ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जिसके माध्यम से दुनिया को समझा और बदला जा सकता है। वर्तमान समय में बालिकाओं की शिक्षा समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- टॉपर तुबा सैफ़ी को सम्मानित किया प्रधानाचार्य सबा हसीब सि...