पीलीभीत, फरवरी 18 -- पीलीभीत। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की जिलेभर में तैयारियां पूरी कर ली गई। केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलेभर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर हाईस्कूल के 23451 और इंटरमीडिएट के 19903 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली 8:30 बजे से 11:45 और दूसरी पाली 2:00 बजे से शाम 5:15 तक रहेगी सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचा दी गई है। केंद्र व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षकों की मीटिंग लेकर परीक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी। डीएम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.