यूपी बोर्ड की शरण में देश भर के फेलियर, अन्य राज्यों के हजारों छात्र देंगे परीक्षा
मुख्य संवाददाता, नवम्बर 18 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने के लिए दूसरे बोर्ड और राज्यों के तकरीबन छह हजार छात्र-छात्राओं ने प्राइवेट परीक्षार्थी के रूप में पंजीकरण कराया है। आमतौर पर जब किसी बोर्ड या राज्य के परीक्षार्थी अपने यहां 10वीं या 12वीं की परीक्षा पास नहीं कर पाते तो यूपी बोर्ड से परीक्षा देने आ जाते हैं। नकल माफिया भी उन्हें आश्वासन देकर लाते हैं कि नकल के सहारे पास करवा देंगे। हालांकि पिछले एक दशक में यूपी बोर्ड ने बहुत अधिक सख्ती बढ़ाई है जिसके चलते दूसरे बोर्ड और बाहरी राज्यों के परीक्षार्थियों की संख्या में बहुत कमी आई है। पहले जो संख्या लाखों में होती थी वह छह हजार से भी कम रह गई है। हाईस्कूल में 2085 और इंटर में 3876 प्राइवेट परीक्षार्थी ऐसे हैं जो दूसरे बोर्ड या राज्य के हैं। हाईस्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.