सीतापुर, जनवरी 24 -- सीतापुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई है। जिले में परीक्षा के लिए कुल 235 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन 26 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। प्रत्येक केंद्र में सीसीटीवी कैमरे व वॉइस रिकॉर्डर सक्रिय रहे। जिसकी निगरानी मॉनिटरिंग सेल के द्वारा की गई। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेटों व जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षार्थी अपने निर्धारित समय पर केंद्रों पर पहुंचे। जहां पर तलाशी के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा को लेकर कुछ परीक्षार्थियों में जोश व उत्साह देखा गया तो कुछ परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से पहले थोड़ा चिंतित नजर आए। परीक्षार्थियों की उपस्थिति लगने के बाद प्रेक्षकों ने विद...