फतेहपुर, दिसम्बर 17 -- फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। बोर्ड ने इंटरमीडियट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रयागराज मंडल में आने वाले जिले में दूसरे चरण में दो फरवरी से नौ फरवरी के मध्य परीक्षाएं कराई जाएंगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरु हो रही हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ है। इस साल दोआबा में यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल इंटरमीडिएट के 66,429 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इसमें इंटरमीडिएट के 29,731 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि यूपी बोर्ड ने घोषित कर दी है। प्रयोगात्मक परीक्षा दो चरणों में होंगी। जिसमें द्वितीय चरण में दो फरवरी से नौ फरवरी तक 12वीं की प...