रामपुर, मार्च 11 -- रामपुर। यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षाओं के दिन मंगलवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की व्यवसाय अध्ययन एंव ग्रह विज्ञान और हाईस्कूल की चित्रकला विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सुबह 8:30 बजे से ही जिलेभर के केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक पहुंच गए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पहली पाली में 22043 हाईस्कूल के और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के 4161 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि हाईस्कूल के 1728 परीक्षार्थी एंव इंटरमीडिएट के 206 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...