यूपी बोर्ड की परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रा वंशिका सैनी का सम्मान, एमएलसी ने किया उत्साहवर्धन
शामली, जून 21 -- चौसाना। मेरठ-सहारनपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान एमएलसी एवं भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने शनिवार को मंगलौरा स्थित गुरु वशिष्ठ इंटर कॉलेज पहुंचकर यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा वंशिका सैनी को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रा को शील्ड प्रदान कर उसकी उपलब्धि की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए श्रीचंद शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि वंशिका सैनी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि अपने परिवार और क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.